देश और पड़ोसी पाकिस्तान दोनों इस समय heavy flood की चपेट में हैं। लगातार हो रही बारिश ने कई राज्यों और जिलों की सूरत बिगाड़ दी है। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड में सड़कें डूब गई हैं, हजारों लोग राहत कैंप में पहुंचाए गए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल हाईवे-44 चार दिन से बंद पड़ा है, सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
Maharashtra & Telangana में कहर
महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड जिले में लगातार बारिश से heavy flood की स्थिति बन गई है। कई सड़कें बंद हैं, स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और सेना को राहत कार्य में बुलाया गया है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी है। कई जिलों में red alert लगा हुआ है।
Himachal और Jammu Kashmir में खतरा
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और तेज बारिश से कई हाईवे बंद हो चुके हैं। कुल्लू और मनाली जैसे पर्यटन स्थल बाहरी दुनिया से कट गए हैं। जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है और प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
Pakistan में Kartarpur Sahib डूबा
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी हालात बेहद खराब हैं। बारिश के बाद दरबार साहिब Kartarpur Sahib पूरी तरह पानी में डूब गया है। यह पहली बार है जब इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में इतना पानी भर गया। करीब 2 लाख लोगों को पाकिस्तान में सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
राहत और बचाव कार्य जारी
भारतीय वायुसेना और NDRF लगातार लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। हेलीकॉप्टर से खाने-पीने का सामान फेंका जा रहा है। सेना ने जम्मू, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कई लोगों को सुरक्षित निकाला है।
South India से लेकर North India और Pakistan तक, इस समय heavy flood सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। लाखों लोग प्रभावित हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।