भारत के राफेल लड़ाकू विमान पाकिस्तान में डर का दूसरा नाम बन चुके हैं। जैसे ही भारतीय राफेल का नाम सामने आता है, पाकिस्तान के नेता, सेना और आम लोग सब बेचैन हो जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में गूगल पर “राफेल जेट” और “भारत का विनाशकारी हथियार” सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। पाक मीडिया में भी दिन-रात राफेल की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे साफ है कि डर दिलों में गहराता जा रहा है।
LoC पर दिखा भारतीय राफेल, पाक एयरफोर्स में अफरा-तफरी
पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारतीय राफेल विमानों ने LoC के करीब उड़ान भरी, जिसके बाद पाक एयरफोर्स ने अपने जेट्स अलर्ट पर लगा दिए। हालांकि भारतीय एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान इन खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है, ताकि अपनी जनता में भारत के खिलाफ डर और गुस्सा पैदा किया जा सके।

सोशल मीडिया पर राफेल का खौफ, गूगल पर सर्च में रिकॉर्ड
पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स लगातार राफेल जेट की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। लोग इसकी ताकत, रेंज और हथियारों के बारे में गूगल पर लगातार जानकारी ढूंढ रहे हैं। साफ है कि राफेल सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि भारत की ताकत का प्रतीक बन गया है, जिसने पाकिस्तान में मनोवैज्ञानिक दबाव पैदा कर दिया है।
फिलहाल पाकिस्तान में राफेल का खौफ चरम पर है। आने वाले समय में देखना होगा कि क्या ये तनाव और बढ़ेगा या फिर सिर्फ मीडिया की सनसनी बनकर रह जाएगा।