हैदराबाद (तनुज सैणी) – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (AUJ-I) के राष्ट्रीय अधिवेशन में कई बड़े फैसले लिए गए। हरियाणा के संजय राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो IshanTimes Group के प्रमुख भी हैं और अक्सर नेशनल न्यूज चैनलों पर अपनी बहसों के लिए जाने जाते हैं।
धर्मपाल धनखड़ हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो लंबे समय से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारों की भलाई के लिए काम करने वाले धर्मपाल जी को इस अधिवेशन में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं हरियाणा के ही शिव सारसा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। शिव सारसा 14 सालों से Ishan Times Group से जुड़े हुए हैं और एक बिजनेस कंसल्टेंट और आईटी विशेषज्ञ हैं, उन्हें इस क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है और वो Digital ORRA नाम की आईटी कंपनी से जुड़े हुए हैं। शिव कई बार आईटी क्षेत्र में अपने काम के लिए सम्मानित भी हो चुके हैं।

साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। वे पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और कई राष्ट्रीय अखबारों में ब्यूरो प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं। वे एक प्रसिद्ध लेखक, राजनीतिक विश्लेषक और NCR मीडिया क्लब, गुरुग्राम के अध्यक्ष भी हैं।
NUJ (I) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उनका चयन उनकी सामाजिक और पेशेवर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके योगदान से न केवल आईटी क्षेत्र में सुधार हुआ है, बल्कि पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में भी उन्हें महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नव निर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारी:
🔷 दिल्ली
- राष्ट्रीय अध्यक्ष: शिवाजी सरकार
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: प्रणव कुमार चक्रवर्ती
- कोषाध्यक्ष: साधु राम शर्मा
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: कु. प्रीति चौहान
🔷 हरियाणा
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: संजय राय
- राष्ट्रीय सचिव: धर्मपाल धनखड़
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: शिव सारसा
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: अमित नेहरा
🔷 तमिलनाडु / चेन्नई
- राष्ट्रीय महासचिव: रवि मीनाक्षी सुंदरम
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: बी. रमना कुमार
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: दया गोपालन
🔷 महाराष्ट्र
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: सविता कुलकर्णी
🔷 तेलंगाना
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: बाकलाकर राजेंद्र नाथ
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: डी. राजालिंगम
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: के. वी. रमन राव
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: मोहन यादव
🔷 हैदराबाद
- ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री: कासिम अली
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: एम. संपत
🔷 कर्नाटक
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: एम. टीपू बर्धन
🔷 आंध्र प्रदेश / तिरुपति
- राष्ट्रीय सचिव: शशि बी एस एस
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: आर. सुर्यनारायण रेड्डी
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: ए. रविन्द्र बाबू
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: एस. भानुप्रकाश
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: जी. शिवा प्रसाद
🔷 उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय सचिव: गोलेश स्वामी
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: राकेश श्रीवास्तव
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: कृष्ण भगवान गुप्ता
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: स्नेह मधुर
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: हाजी नूरुद्दीन
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: अशोक ओझा
🔷 चंडीगढ़
- राष्ट्रीय सचिव: नीरज अधिकारी
🔷 उत्तराखंड
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: जाहिद अली
