इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए 18 दिन होने जा रहे हैं। दोनों तरफ से अब तक किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा साढ़े छह हजार के पार चला गया है। इस बीच, एकजुटता दिखाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हमले में प्रभावित फ्रांसीसी नागरिकों से मुलाकात की। उनका दुख बांटा।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘मैं यहां अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने आया हूं। साथ ही आपका दर्द साझा करने आया हूं। सात अक्तूबर को जो हुआ वह आपके लोगों और आपके देश के खिलाफ आतंकवादी हमला था। उन्होंने इस्राइली राष्ट्रपति से कहा कि पहला उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी बंधकों की रिहाई होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक मजबूत राष्ट्र हैं और हम अपने दुश्मनों के खात्मा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान में हालात बड़े जटिल और नाजुक है। एक ओर, हम अपने सभी नागरिकों की पूर्ण और तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। हरजॉग ने आगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति से कहा कि हमें पता है कि आप देश कि कितनी परवाह करते हैं। आपकी यात्रा एकजुटता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।
 
				            









 
			 
                                 
                              
         
         
         
        