मुख्य खबर:
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है। इस कदम से पाकिस्तान की राजनीति और सैन्य प्रतिष्ठान में हलचल मच गई है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से आई एक खतरनाक चेतावनी ने सभी को चौंका दिया – पाकिस्तान करेगा परमाणु बम का इस्तेमाल अगर भारत ने सिंधु का पानी रोका।
पाकिस्तान करेगा परमाणु बम का इस्तेमाल: गंभीर चेतावनी या डराने की राजनीति?
पाकिस्तानी मीडिया और रक्षा विश्लेषकों ने दावा किया है कि अगर भारत ने पानी रोकने की रणनीति को अमल में लाया, तो पाकिस्तान इसे “जंगी हमला” मानेगा। एक वरिष्ठ राजनेता ने यहां तक कहा कि अगर हालात बेकाबू हुए तो पाकिस्तान करेगा परमाणु बम का इस्तेमाल, क्योंकि जल संकट पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन चुका है।

तनाव की पृष्ठभूमि
22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया। इसके बाद दोनों देशों की सीमाओं पर गोलीबारी, एयरस्पेस बंद करना और कूटनीतिक बयानबाज़ी ने माहौल को और ज़्यादा तनावपूर्ण बना दिया है।
भारत की रणनीति
भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपने जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करेगा और यह कदम पूरी तरह कानूनी है। हालांकि भारत ने अभी तक पाक की परमाणु धमकी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
स्थिति बेहद संवेदनशील हो चुकी है। अगर पाकिस्तान अपनी धमकी पर अडिग रहा और पाकिस्तान करेगा परमाणु बम का इस्तेमाल जैसी बातों को आगे बढ़ाया गया, तो दक्षिण एशिया एक बड़े संकट की ओर बढ़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस मुद्दे पर टिकी हैं।