Tata Altroz 2025: अब नए लुक और फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, कीमत शुरू ₹6.89 लाख से
Tata Motors ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz 2025 को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इस फेसलिफ्ट वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.89 लाख रखी गई है। कार अब पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से भरपूर है।
नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर्स और एडवांस फीचर्स के साथ Tata Altroz 2025 अब मार्केट में Maruti Baleno, Hyundai i20 और Toyota Glanza जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए तैयार है।

क्या-क्या नया है Tata Altroz 2025 में?
- नया LED हेडलैंप, DRLs और कनेक्टेड टेललाइट्स
- 10.25-इंच का टचस्क्रीन infotainment सिस्टम
- Wireless Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
- 360 डिग्री कैमरा और Air Purifier
- क्रूज़ कंट्रोल, 6 एयरबैग्स और ESP जैसे सेफ्टी फीचर्स
- 4x टाइप-C 65W फास्ट चार्जिंग पोर्ट
- Harman का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
- नए ‘Airport Lounge’ स्टाइल सीट्स
वेरिएंट वाइज कीमतें (Petrol / Diesel / CNG):
वेरिएंट | पेट्रोल | डीजल | CNG |
Smart | ₹6.89 L | — | ₹7.89 L |
Pure | ₹7.69 L | ₹8.99 L | ₹8.79 L |
Creative | ₹8.69 L | ₹9.99 L | ₹9.79 L |
Accomplished S | ₹9.99 L | ₹11.29 L | ₹11.09 L |
Accomplished+ S | — | — | ₹11.49 L |

इंजन ऑप्शन्स में दमदार परफॉर्मेंस
Tata Altroz 2025 में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं –
- 1.2L Revotron पेट्रोल (Manual, AMT, DCT)
- 1.5L Revotorq डीजल (Manual)
- 1.2L iCNG (Manual)
पेट्रोल वैरिएंट 87bhp और 115Nm, डीजल 89bhp और 200Nm और CNG वैरिएंट 72bhp और 103Nm तक का पावर देता है।
सेफ्टी में भी All Rounder बनी Tata Altroz 2025
अब Tata Altroz 2025 में मिलते हैं 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा, Blind Spot मॉनिटर, ISOFIX माउंट और SOS कॉलिंग जैसी सेफ्टी सुविधाएं।
बुकिंग और उपलब्धता
Tata Altroz 2025 की बुकिंग 2 जून 2025 से शुरू हो रही है। इच्छुक ग्राहक इसे Tata की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।