मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। खरींडवा गांव में जनसंवाद के दौरान जब मुख्यमंत्री को गांव की तरफ से सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई गई तो मुख्यमंत्री ने वह पगड़ी गांव के ही बुजुर्ग और 5 दशकों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता मदन लाल गुप्ता को पहनाकर उनका सम्मान किया। भिवानी और पलवल के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले के गांवों में ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बार सीएम ने अपने स्टाइल में बदलाव किया है। कुरुक्षेत्र के नलवी गांव जाते हुए मुख्यमंत्री का अचानक मन बदला और वे सीधे तंगौर गांव के राजकीय विद्यालय जा पहुंचे। उनके अचानक स्कूल पहुंचने से स्कूल स्टॉफ ही नहीं, पूरा गांव हैरानी में पड़ गया। मुख्यमंत्री सीधे कक्षाओं में जा पहुंचे और वहां विद्यार्थियों के साथ सवाल-जवाब भी किए। मदन मौजूदा वक्त में जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य हैं और पार्टी में शक्ति केंद्र प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। 5 दशकों से अधिक वक्त से सक्रिय कार्यकर्ता मदन इस सम्मान से अभिभूत दिखे और अपने कई पुराने संस्मरणों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कक्षा में मौजूद बेटियों से गणित के सामान्य प्रश्न भी पूछे। साथ ही, देशभक्ति के नारे भी बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने जब लगाए तो गणित के पहाड़ों और शिक्षा की आवाज के बीच भारत माता की जय के नारे सुनाए दिए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात करने के अलावा स्कूल के अध्यापकों से वहां की शिक्षा व्यवस्था के विषय में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्कूल में शिक्षा प्रबंधन और स्वच्छता अभियान के विषय में भी अध्यापकों से पूछा। बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल से जुड़ी दूसरी चीजों पर भी मुख्यमंत्री से संवाद किया। मुख्यमंत्री को देखकर विद्यार्थी भी हैरान हो गए। दरअसल, सीएम झांसा से नलवी की ओर जा रहे थे। अचानक उनका काफिला तंगौर गांव के राजकीय स्कूल की तरफ मुड़ गया। मुख्यमंत्री ने स्कूल की कक्षाओं में पहुंचकर विभिन्न विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल बच्चों से उनके विषय के सामान्य प्रश्न पूछे बल्कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।