हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक खुशखबरी है| हिमाचल सरकार ने एक राहतभरा कदम उठाया है| दरअसल, सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार यानि आज हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर प्रदेश में बिजली को लेकर बड़ी घोषणा की| ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में हर घर को 60 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। जबकि 125 यूनिट तक का बिल ₹1 प्रति यूनिट के हिसाब से आएगा। पहले यह दर 1 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट थी।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने दी बड़ी सौगातें pic.twitter.com/9Vbww5Lnyd
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) January 25, 2022
चुनाव दूसरे राज्यों में, चुनावी घोषणा यहां…
बतादें कि, विधानसभा चुनाव देश के पांच राज्यों में है| जिसमें हिमाचल का नाम नहीं है लेकिन यहां चुनावी घोषणा हो रही है| दरअसल, जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव वाले इन पांच राज्यों में बिजली को लेकर लुभावनी घोषणाएं की जा रही हैं उसी प्रकार से अब सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए बिजली पर यह बड़ी घोषणा की है|