latestnewsharyana News 24 Logo

द ओलिव स्कूल, ठोल में CBSE क्लस्टर-16 खो-खो चैंपियनशिप का भव्य समापन, 28 टीमों ने दिखाया दमखम

CBSE Kho Kho Championship Winners 2026

CBSE Kho Kho Championship Winners 2026

Author
एडमिनकुरुक्षेत्र, 29 जुलाई 2026, (अपडेटेड 01:16 pm)

ठोल (कुरुक्षेत्र), 26 जुलाई। द ओलिव स्कूल, ठोल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-16 बालक खो-खो चैंपियनशिप 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। 24 से 26 जुलाई तक चली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की 28 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में खो-खो इंडिया के सलाहकार सुरेश शर्मा, खो-खो इंडिया रेफरी बोर्ड के चेयरमैन मनीष जोशी, हरियाणा रेफरी बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व एईओ मोहिंदर सिंह तथा तकनीकी अधिकारी शमशेर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

विद्यालय की चेयरपर्सन सरिता मनुजा, निदेशक के.एल. मनुजा तथा प्राचार्या सुनीता रानी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत बनाते हैं तथा ऐसे आयोजन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के कोच राजेंद्र एवं दिनेश की अहम भूमिका रही। इसके अलावा नवीन, मुकेश, सविता, मुस्कान, रविंदर, अनिल, रणदीप, मनीष और विशाल सहित पूरे खेल विभाग एवं विद्यालय परिवार के सहयोग की सराहना की गई।

प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-14 बालक वर्ग

  • प्रथम: शारदा पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद
  • द्वितीय: सर जवाहर सिंह पब्लिक स्कूल, मुस्तफाबाद
  • संयुक्त तृतीय: आर.एस. विद्यापीठ, हिसार एवं महर्षि दयानंद विद्यालय, चंडीगढ़

अंडर-17 बालक वर्ग

  • प्रथम: नरार अंचल, कैथल
  • द्वितीय: रॉयल इंटरनेशनल स्कूल, खराखेड़ी
  • संयुक्त तृतीय: शारदा पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद एवं आरकेआईएस, हिमाचल प्रदेश

अंडर-19 बालक वर्ग

  • प्रथम: खारिया पब्लिक स्कूल, सिरसा
  • द्वितीय: एंजेल पब्लिक स्कूल, अंबाला
  • संयुक्त तृतीय: गुरु नानक पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब एवं महर्षि दयानंद विद्यालय, चंडीगढ़

समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं सम्मान प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, अधिकारियों, रेफरियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन का संकल्प दोहराया।

एडमिन

About the Author: एडमिन

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट