हरियाणा ओलंपिक संघ ने मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा को दी आधिकारिक मान्यता

Haryana Olympic Association officially recognizes Muay Thai Sports Association Haryana during an official event
हरियाणा ओलंपिक संघ ने मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा को आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है। यह महत्वपूर्ण निर्णय हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता एवं कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह की मौजूदगी में पंचकूला में आयोजित वार्षिक आम बैठक एवं चुनाव के दौरान लिया गया।
इस मान्यता के बाद अब मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के खिलाड़ी हरियाणा स्टेट गेम्स तथा 39वें राष्ट्रीय खेलों में भाग ले सकेंगे। साथ ही प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्र खेल प्रदेशन (Sports Department) से मान्यता प्राप्त होने के कारण खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों एवं अन्य खेल संबंधी लाभ मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। नव-निर्वाचित टीम इस प्रकार है—
अध्यक्ष (President): सत्य प्रकाश
उपाध्यक्ष (Vice President): शशी प्रताप सिंह
उपाध्यक्ष (Vice President): सुनील कुमार
उपाध्यक्ष (Vice President): गुरप्रीत कौर
महासचिव (General Secretary): सोमबीर वशिष्ठ
कोषाध्यक्ष (Treasurer): नंदलाल शर्मा
सह-सचिव (Joint Secretary): राजकुमार
सह-सचिव (Joint Secretary): जय सिंह
कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members): रोकेश कुमार, राजबीर एवं सतेंदर
हरियाणा ओलंपिक संघ ने मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह मान्यता राज्य में मुए थाई खेल के विकास, खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
"खेल भावना, सम्मान और सफलता की ओर" के उद्देश्य के साथ एसोसिएशन अब प्रदेश में मुए थाई खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।
About the Author: एडमिन
latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!