latestnewsharyana News 24 Logo

Asian Games 2026- हरियाणा की नीरू ने रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला गोल्ड

हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप शूटिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता ऐतिहासिक गोल्ड मेडल।

हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप शूटिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता ऐतिहासिक गोल्ड मेडल।

Author
adminहरियाणा, 29 सितंबर 2026, (अपडेटेड 06:42 am)

खेलों की दुनिया में हरियाणा का नाम एक बार फिर पूरी दुनिया में गूंज उठा है। इस बार यह कमाल किया है हरियाणा की होनहार बेटी और 26 साल की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने। नीरू ने एशियन गेम्स में इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लिया है। उन्होंने महिला ट्रैप व्यक्तिगत मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत लिया है। इस जीत के साथ ही नीरू ने एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

नया एशियाई रिकॉर्ड और शानदार स्कोर

नीरू ढांडा का एशियन गेम्स में प्रदर्शन शुरू से ही बेहतरीन रहा है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 28 का शानदार स्कोर बनाकर नया एशियन रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 24 के पुराने एशियाई रिकॉर्ड को चार अंकों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। निशाने पर उनकी गजब की सटीकता और फोकस ने उन्हें न सिर्फ गोल्ड मेडल दिलाया, बल्कि प्रतियोगिता की रिकॉर्ड बुक में भी सबसे ऊपर ला खड़ा किया। इससे पहले महिला ट्रैप स्पर्धा में किसी भी भारतीय महिला शूटर ने व्यक्तिगत मेडल नहीं जीता था। नीरू ने इस लंबे सूखे को सीधे गोल्ड मेडल जीतकर खत्म कर दिया है।

साल 2026 नीरू के लिए रहा कमाल

यह साल नीरू ढांडा के करियर के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। एशियन गेम्स के इस बड़े मंच पर उतरने से ठीक पहले उन्होंने एक ओर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली थी.

इटली वर्ल्ड कप में रचा था इतिहास

इसी साल 2026 में जुलाई में इटली में शॉटगन वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था. इस दौरान नीरू ने ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था. वे शॉटगन वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं। जिसको लेकर हर देशवासी ने उन्हें प्रोत्साहित किया था और भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी थी. जिसके साथ ही अब एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में एक नया और अध्याय जोड़ दिया है।

क्वालिफिकेशन से लेकर फाइनल तक की लड़ाई

नीरू ने फाइनल में पहुंचने से पहले ही अपनी ताकत का अंदाजा हर किसी को दिखा दिया था. क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 118 का बेहतरीन स्कोर बनाते हुए टॉप किया था। उन्होंने कतर की दिग्गज शूटर रे बासिल के साथ बराबरी करते हुए गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। 8 बेहतरीन निशानेबाजों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में नीरू ने किसी भी दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और मिले हुए मौके को सोने में बदल दिया।

महिला ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत को दिलाया सिल्वर

व्यक्तिगत मुकाबले में गोल्ड जीतने से पहले नीरू ने टीम इवेंट में भी देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ मिलकर महिला ट्रैप टीम इवेंट में हिस्सा लिया था। इस तिकड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए 328 का संयुक्त स्कोर बनाया और देश के लिए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया। इस कड़े मुकाबले में चीन की टीम ने 329 का स्कोर बनाकर गोल्ड जीता, जबकि कुवैत की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे ब्रॉन्ज मेडल मिला।

हालांकि, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में क्रमशः 16वें और 23वें स्थान पर रहीं और फाइनल में नहीं पहुंच पाईं, लेकिन टीम का सिल्वर मेडल और नीरू का व्यक्तिगत गोल्ड देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Day 7: Kamaljeet और Suruchi ने जीता Gold

भारतीय शूटिंग का गौरवशाली इतिहास और नीरू की उपलब्धि

भारत में पुरुष ट्रैप शूटिंग में पहले भी कई बड़े मुकाम हासिल किए गए हैं। साल 1978 में रणधीर सिंह ने व्यक्तिगत गोल्ड जीता था, और इसके बाद साल 2010 में रोंजन सोढ़ी (Ronjan Sodhi) ने पुरुषों के डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

अब महिला वर्ग में नीरू ढांडा ने इस खास सूची में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से यह साबित हो गया है कि अगर लगन और मेहनत पक्की हो, तो देश की बेटियां दुनिया के किसी भी मंच पर तिरंगा सबसे ऊंचा लहरा सकती हैं।

admin

About the Author: admin

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट