हरियाणा के विधायकों की क्लास लेंगे पीएम मोदी, ये रहेगी वजह ?

हरियाणा के बीजेपी विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक और राजनीतिक चर्चा की तस्वीर
हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से लगातार बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं. एक ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार पार्टी के वरिष्ट नेताओं से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं अब खबर आ रही है कि हरियाणा के विधायक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द ही मुलाकात करेंगे. 2014 में केंद्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी शनिवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर प्रदेश के बीजेपी विधायकों के साथ मुलाकात करने वाले हैं. हरियाणा विधानसभा में 90 में से 48 विधायक बीजेपी के हैं.
पीएम मोदी के साथ विधायकों की मुलाकात की अगुवाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करने वाले हैं. हालांकि अभी तक इस मुलाकात को लेकर कोई एजेंडा सामने नहीं आया है. पार्टी सूत्रों का इस मुलाकात को लेकर कहना है कि पीएम मोदी विधायकों के साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता की प्रतिक्रियाओं के बार में विधायकों से सवाल कर सकते हैं इसके साथ ही राज्य की राजनीतिक हालातों को लेकर भी मुलाकात के दौरान बातें हो सकती हैं. ये मुलाकात करीब 2 घंटे तक चल सकती है.
विधायकों का क्या रहेगा शेड्यूल ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी से मुलाकात के पहले सभी विधायक हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ लंच करेंगे. उसके बाद ही सभी विधायक वहां से पीएम के आवास के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी दो घंटे तक सभी विधायकों के साथ रहेंगे.
क्यों होगी ये मुलाकात अहम ?
पीएम मोदी की विधायकों के साथ मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. क्योंकि इस समय कांग्रेस SIR के मुद्दे को लेकर बीजेपी को आलोचन कर रही है. हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने इस मुलाकात को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि ये मुलाकात पहले जुलाई महीने में होनी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे टालना पड़ा था. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद उन्होंने 29 जुलाई को पीएम के साथ बात की थी उस समय पीएम मोदी ने हरियाणा के बीजेपी विधायकों के साथ मुलाकात की बात कही थी.
बैठक में शामिल होंगे नितिन नवीन
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल होंगे. वो भी विधायकों से उनके काम काजों के बारे में जानकारी ले सकते हैं. वहीं हरियाणा के बीजेपी विधायकों ने पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि पीएम से मिलने के दौरान वे प्रदेश हित में बात करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के भाजपा विधायकों के बीच होने वाली यह उच्चस्तरीय बैठक संगठन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि ज़मीनी स्तर पर सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और अधिक मजबूत करने के लिए जरूरी मंत्र दे सकते हैं। इसके अलावा, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विपक्ष के हमलों का एकजुटता से मुकाबला करने के लिए भी विधायकों को विशेष दिशा-निर्देश मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- देवर को भाभी के सामने मजाक में फंदा लगाना पड़ा भारी, मौत
जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर जोर
हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भाजपा का मुख्य फोकस विकास कार्यों को गति देना और जन कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधायकों से उनके अपने विधानसभा क्षेत्रों के हालचाल और जनता के फीडबैक की सीधी जानकारी ले सकते हैं। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी हकीकत और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।
About the Author: admin
latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!