latestnewsharyana News 24 Logo

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी के लिए मां बनी दीवार, तो कर दी हत्या- जानिए पूरा मामला

सोनीपत में इंस्टाग्राम पर प्यार और शादी के विवाद में बेटी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला।

सोनीपत में इंस्टाग्राम पर प्यार और शादी के विवाद में बेटी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला।

Author
adminसोनीपत, 7 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 12:04 pm)

कभी-कभी प्यार में अंधे लोग इस तरह का कदम उठा देते हैं. जो सबको हैरान कर देता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है सोनीपत से जहां एक बेटी ही अपनी मां की जान की दुश्मन बन गई और प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मौत की नींद सुला दी. हत्या का ये घिनौना खेल यहीं नहीं रूका. आरोपी बेटी और उसके प्रेमी ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी कहानी तक रच दी. लेकिन पुलिस ने आरोपियों की प्लानिंग फेल कर दी और आरोपियों को सलाखों के भेजने का काम किया.

क्यों की गई मां की हत्या ?
पुलिस जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस की मुताबिक आरोपी बेटी जानवी अपने प्रेमी विकास के साथ शादी करना चाहती थी. लेकिन मां इस बात को लेकर सहमत नहीं थी. जिसके चलते ही उसने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

कैसे सुलझी मौत की गुत्थी ?

दरअसल, इस मामले में 3 अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली थी. जिसको लेकर कहा जा रहा था कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है. जिसके बाद 4 अक्टूबर को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और 6 अक्टूबर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे हुए. रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि गला दबाकर की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार महिला रामश्वरी और उसकी बेटी जानवी सोनीपत के सेक्टर 15 में किराए के मकान में रहते थे. इसी बीच जानवी की सोशल मीडिया पर विकास से दोस्ती हुई और कुछ समय बीतने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. लेकिन इस बात से जानवी की मां नाराज थी. जिसके चलते ही दोनों ने हत्या की.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में बीजेपी नेता पर आरोप, दो भाईयों पर हमला, एक की मौत

बता दें कि जानवी इंस्टाग्राम पर वीडियोज डालने का काम करती है और विकास डीजिटल मार्केटिंग का काम करता है. दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे. पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है. वह सोनीपत के गांव मुकीमपुर का रहने वाला है.

इस पूरी घटना ने न केवल सोनीपत बल्कि पूरे हरियाणा में सनसनी फैला दी है। समाज और रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार करने वाले इस मामले के कई अन्य महत्वपूर्ण पहलू भी सामने आए हैं. आज के समय में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स युवाओं के लिए केवल मनोरंजन या लोकप्रियता का साधन नहीं, बल्कि आपराधिक मानसिकता और गलत संगति का जरिया भी बनते जा रहे हैं। जानवी और विकास की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो धीरे-धीरे इस हद तक बढ़ गई कि लड़की ने अपने ही खून और अपनी मां की जान लेने में भी संकोच नहीं किया। यह घटना माता-पिता के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज और ऑनलाइन संपर्कों पर नजर रखें।

जिस मां ने नौ महीने कोख में रखकर बेटी को पाला-पोसा, उसी मां के खिलाफ ऐसी घिनौनी साजिश रचना इंसानी संवेदनाओं के पूरी तरह पतन को दर्शाता है।आज की युवा पीढ़ी में धैर्य, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की कमी के कारण इस तरह के जघन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जो एक स्वस्थ समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है।

पुलिस जांच पर सबकी नजर

पुलिस इस मामले में आगे की गहन जांच कर रही है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि इस साजिश में कोई और अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था। आरोपियों को उनके किए की सजा मिलना तय है, लेकिन यह मामला समाज के सामने एक बड़ा सवाल छोड़ गया है।



admin

About the Author: admin

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट