latestnewsharyana News 24 Logo

आखिर क्यों दिल्ली कूच पर निकले दिग्विजय चौटाला? जानिए पूरा मामला

आखिर क्यों दिल्ली कूच पर निकले दिग्विजय चौटाला? जानिए पूरा मामला

आखिर क्यों दिल्ली कूच पर निकले दिग्विजय चौटाला? जानिए पूरा मामला

Author
एडमिननई दिल्ली, 24 जुलाई 2026, (अपडेटेड 04:16 am)

चंडीगढ़, 23 जुलाई। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित अत्याचार के विरोध में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली कूच कर दिया। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दिग्विजय चौटाला अब प्रदर्शनकारी छात्रों के बुलावे पर राजधानी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि युवा विरोधी भाजपा सरकार को जगाने के लिए जंतर-मंतर पर पक्का धरना दिया जाएगा और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

वीरवार शाम दिग्विजय चौटाला युवाओं के बड़े काफिले के साथ सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने पूरे हरियाणा के युवाओं से भी दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इससे पहले सिरसा के टाउन पार्क में उनका धरना जारी रहा, जहां यूनिवर्सिटी और कॉलेज के विद्यार्थियों ने पहुंचकर समर्थन दिया और अपने विचार साझा किए। दिग्विजय चौटाला बुधवार रात भी धरना स्थल पर युवाओं के साथ डटे रहे।

दिल्ली रवाना होते समय दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ यह लड़ाई अब और तेज होगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों से चर्चा के बाद पहले सिरसा में धरना शुरू किया गया था और अब छात्रों के बुलावे पर दिल्ली कूच किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लगातार सख्ती और धक्कामुक्की की जा रही है, जिससे छात्रों में भारी रोष है। उनका कहना था कि छात्रों के साथ हुई बर्बरता इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद की जाएगी।

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल वादों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार समाधान देने की बजाय छात्रों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना अहंकारी रवैया छोड़ना होगा और युवाओं के संघर्ष के आगे झुकना पड़ेगा।


एडमिन

About the Author: एडमिन

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट