latestnewsharyana News 24 Logo

हरियाणा कांग्रेस में फिर दिखी फूट, सड़कों पर हुई मारपीट, जाने पूरा मामला

Haryana Congress infighting news: Women leaders clash and slap each other during a protest march against the Chief Election Commissioner in Faridabad.

Haryana Congress infighting news: Women leaders clash and slap each other during a protest march against the Chief Election Commissioner in Faridabad.

Author
adminफरीदाबाद, हरियाणा, 8 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 12:36 pm)

हरियाणा में गुटबाजी को लेकर अक्सर खबरें सुनने में आती हैं. लेकिन इसी बीच कांग्रेस देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन कर रही है. लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस में फिर फूट दिखी. यहां कांग्रेस को एकता का संदेश देना था वहीं दो कांग्रेस महिला नेताओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. और कहासुनी धीर-धीरे मारपीट में तब्दील हो हो गई.

फरीदाबाद की सड़कों पर कांग्रेस नेताओं में आपस में मारपीट

दरअसल, फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईकमान की आदेश के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रोष मार्च निकाला. इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एकजुट हुए. लेकिन पैदल मार्च के दौरान हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों महिला नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे. घटना के बाद प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया.

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद स्थित चांदी वाली धर्मशाला से पथरावी मंदिर तक पैदल मार्च निकाला जा रहा था. प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था. पैदल मार्च के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकीं पराग शर्मा पार्टी का बैनर पकड़कर चल रही थीं.

दो कांग्रेस महिला नेताओं के बीच मारपीट

पराग शर्मा के साथ पार्टी की नेता गजना लांबा भी मौजूद थीं. मार्च के दौरान गजना लांबा आगे निकलने का प्रयास कर रही थीं. इस बात को लेकर दोनों महिला नेताओं के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी के दौरान पराग शर्मा ने गजना लांबा को थप्पड़ मार दिया. इसके जवाब में गजना लांबा ने भी पराग शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. थोड़ी देर तक हुई इस मारपीट के बीच कई नेता बीच-बचाव में आए. दोनों महिला नेताओं के बीच विवाद बढ़ता देख जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक और अन्य कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने दोनों को अलग कराया, जिसके बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया.

ये भी पढ़ें- बेटी पैदा होने पर महिला को पीटा गया, घर से निकाला

घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच जो हाथापाई हुई है, उसे आपसी बातचीत के जरिए जल्द ही सुलझा लिया जाएगा." प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना के बाद कांग्रेस के स्थानीय संगठन में विवाद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, दोनों महिला नेताओं के बीच विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर उनके पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा और पार्टी की फजीहत

इस घटना के बाद हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गईं हैं. विपक्षी दलों को भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है. जनता के बीच एकता का संदेश देने के लिए निकाले गए इस रोष मार्च के दौरान जिस तरह से महिला नेताओं के बीच आपसी कलह खुलकर सामने आई, उससे स्थानीय संगठन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. फिलहाल, दोनों महिला नेताओं के आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम और विवाद की असली वजह साफ हो सकेगी.



admin

About the Author: admin

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

Haryana Congress News: फरीदाबाद प्रदर्शन में महिला नेताओं में मारपीट | latestnewsharyana24 News