latestnewsharyana News 24 Logo

बेटी पैदा होने पर महिला को पीटा गया, घर से निकाला

पानीपत में बेटी पैदा होने पर महिला को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला, पति और ससुरालियों पर FIR दर्ज।

पानीपत में बेटी पैदा होने पर महिला को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला, पति और ससुरालियों पर FIR दर्ज।

Author
adminपानीपत, हरियाणा, 7 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 12:35 pm)

बेटियां भले ही आज देश का नाम दुनिया में चमका रही हैं और बेटों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिल रही हों लेकिन समाज में आज भी ऐसे कई लोग हैं जो बेटी पैदा होने पर अभिशाप समझते हैं. ऐसी ही एक मामला सामने आया है पानीपत से जहां एक महिला को इसलिए मारा पीटा गया क्योंकि उसने एक बेटी को जन्म दिया .

पति और दादा-दादी सास पर आरोप

ये पूरा मामला है पानीपत के तहसील कैंप की तेज कॉलोनी का जहां विवाहिता ने अपने पति और दादा-दादी सास पर दहेज प्रताड़ना, बेटा न होने पर उत्पीड़न, विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने और जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं.जिसको लेकर उसने पुलिस को जानकारी दी और अपनी आप बीती बताई. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी को करीब 7 साल हो गए हैं और वह अपने पति साहिल डाबर के साथ पेहोवा में प्रोफेसर कॉलोनी में अपनी पति के साथ रहती थी. लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया.

बेटी के जन्म के बाद से अत्याचार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद से ससुराल पक्ष का अत्याचार बढ़ गया. पहले एक ओर जहां लड़का पैदा ना होने के ताने दिए गए वहीं खाने के लिए तरसाना शुरु कर दिया. इसके साथ ही मारपीट की गई और तीन कपड़ों सहित घर से निकाल गिया गया.

विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख ऐंठने का भी आरोप

पीड़िता ने जानकारी दी कि पहले एक बार रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच समझौता करवाया था और पति साहिल डाबर व उसके परिजनों ने माफी माफी मांगी थी. जिसके बाद वह अपने ससुराल वालों के साथ फिर से रहने लगी. लेकिन कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पति को विदेश में कारोबार सेट करने के नाम पर मोटी रकम की मांग शुरू कर दी। श्वेता के पिता ने बेटी का घर बसाने की खातिर साहिल को विदेश भेजने के लिए करीब 4 से 5 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन हर बार उसकी वीजा फाइल रिफ्यूज हो गई। आरोप है कि विदेश जाने का बहाना बनाकर उससे और उसकी बेटी से पीछा छुड़ाने की सोची-समझी साजिश रची गई थी।

शराब पीकर की पीड़िता के साथ की गई मारपीट

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दादा-दादी सास के भड़काने के बाद उसके पति ने शराब के नशे में मारपीट की और इतना मजबूर किया गया कि वो किराए के मकान में रहने लगी. इस दौरान खाने-पीने के खर्चा मायके पक्ष की ओर से दिया गया.

जान से मारने की धमकी

कई सालों से प्रताड़ना सह रही पीड़िता ने अपनी आवाज उठाई और पुलिस को शिकायत दी. पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने फिर से मारपीट की है और घर से निकाल दिया है. साथ ही पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी भी उसके पति ने दी है. पीड़िता श्वेता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति साहिल डाबर, दादा सास तख्त सिंह और दादी सास फुला रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी के लिए मां बनी दीवार, तो कर दी हत्या- जानिए पूरा मामला

पानीपत से सामने आई यह घटना न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली है, बल्कि यह हमारे समाज के सामने कई बड़े और गंभीर सवाल भी खड़े करती है। इस प्रकार के मामलों में सबसे बड़ी आवश्यकता यह होती है कि पीड़िता बिना डरे कानून का दरवाजा खटखटाए। हरियाणा पुलिस और महिला थानों द्वारा इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करना एक सही कदम है। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence Act) और दहेज प्रताड़ना के मामलों में सख्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं, जिनका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है।

वहीं प्रशासन और न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई अन्य परिवार ऐसी प्रताड़ना का शिकार न बने।

admin

About the Author: admin

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट