latestnewsharyana News 24 Logo

हरियाणा में रिश्वतखोर क्लर्क काबू, 5 हजार मांगी थी रिश्वत

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई। नगर निगम का क्लर्क 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई। नगर निगम का क्लर्क 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

Author
adminकरनाल, हरियाणा, 29 सितंबर 2026, (अपडेटेड 07:46 am)

हरियाणा में रिश्वतखोरों के खिलाफ शासन और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हुआ है और लगातार उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो रिश्वत मांगकर आम जनता को परेशान करने का काम कर रहे है. सरकार की ओर से उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में रिश्वतखोरों को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी इस काम में सम्मलित पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. इसी कड़ी में करनाल में ACB एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है.

दरअसल, करनाल नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क को रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पांच हजार रुपये लेते नए बस स्टैंड परिसर में पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के दौरान ACB की टीम के सदस्यों ने मौके पर ही रिश्वत की पूरी रकम आरोपी से वसूली है. ये पूरी कार्रवाई को राजपत्रित अधिकारी व शैडो गवाह की मौजूदगी में अंजाम दिया गया है

ACB ने दी पूरी जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर ACB इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने जानकारी दी और बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप ने शिकायत दी थी कि माता-पिता की प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना है और इसके लिए बकायदा नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन भी किया था लेकिन टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव ने इस काम को पूरा करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग थी. जिसको लेकर कार्रवाई अमल में लाई गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक योजना बनाई गई. तय योजना के अनुसार मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में आरोपी क्लर्क को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद की।

Karnal Municipal Corporation Clerk Arrested.jpg
Karnal Municipal Corporation Clerk Arrested.jpg
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ACB के अनुसार कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी क्लर्क से सख्ती से पूछताछ जारी

ACB अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी क्लर्क से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जाएगा कि वह पहले भी इस तरह की वसूली में शामिल रहा है या नहीं। दरअसल, इससे पहले भी सरकारी दफ्तरों में कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है और सख्त कार्रवाई भी की गई है. लेकिन उसके बावजूद भी लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जोकि की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026- हरियाणा की नीरू ने रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला गोल्ड

सरकार के दावे फेल

दरअसल, हरियाणा की बीजेपी की सरकार की मंत्रियों की ओर से लगातार भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का दावा किया जाता रहा है. लेकिन धरातल पर सरकार का ये दावा फेल होता नजर आ रहा है. हरियाणा के कई सरकारी दफ्तरों में आज भी सरेआम रिश्वत का खेल चल रहा है. जिसके चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल, देखना होगा कि इस मामले के सामने आने के बाद रिश्वतलेने की सोच रखने वाले कर्मचारियों में कितना खौफ बैठता है या फिर हरियाणा के दफ्तरों में रिश्वत का ये खेल यूं ही जारी रहता है.

admin

About the Author: admin

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट