latestnewsharyana News 24 Logo

शर्मसार- शादी का झांसा देकर, महिला के साथ दो साल तक किया रेप, केस दर्ज

Karnal crime news: FIR registered against accused for exploiting a woman under the false pretext of marriage for two years in Haryana

Karnal crime news: FIR registered against accused for exploiting a woman under the false pretext of marriage for two years in Haryana

Author
adminकरनाल, हरियाणा, 8 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 11:59 am)

किसी भी रिश्ते में अगर भरोसे का गलत फायदा उठाया जाए तो वो रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलता. यहां तक की कभी-कभी तो इसके दुषपरिणाम तक सामने आते हैं. ऐसे कई मामले देखे गए हैं जहां रिश्तों में गलत फायदा उठाया गया. ऐसा ही एक मामला सामने आया है हरियाणा के करनाल से जहां रिश्वतों को तार-तार किया गया. यहां एक महिला को शादी का झूठा झांसा दिया गया और उसके साथ दो सालों तक दुष्कर्म किया गया. दरअसल, एक महिला की अपने पति के साथ अनबन रहती थी और उसके दो बच्चे भी हैं. महिला ने फैसला लिया कि वो अपने मायके में रहेगी. जहां उसको एक शख्स ने शादी का झांसा दिया और भरोसा दिलाया कि वो उसके बच्चों को स्वीकार करेगा औऱ जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. महिला का आरोप है कि उसके साथ दो सालों तक दुष्कर्म किया गया और जब उसने शख्स पर शादी का जबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की भी धमकियां दी गई.

लिव-इन-रिलेशनशीप में रह रहे थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार जब महिला की अपने पति के साथ अनबन रहने लगी तो उसने मायके जाने का फैसला किया. जहां एक शख्स का उनके घर आना-जाना था. इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों फोन पर बात करने लगे. आरोपी ने महिला से वादा किया को वो जल्द ही उससे शादी करेगा और बच्चों को बाप का प्यार भी देगा. जिसके चलते परिजनों की रजामंदी के बाद आरोपी की बहन ने उन्हें गांव में एक किराय का मकान दिलवाया. जहां वो लिव इन रिलेशनशीप में रहने लगे. करीब दो सालों तक आरोपी ने महिला का गलत फायदा उठाया. पीड़िता को आरोप है की शुरुआत से ही आरोपी उससे शादी करने की बात कह रहा था लेकिन अंत में उसने शादी करने से मना कर दिया. जिसके चलते उसे पुलिस की मदद लेने की ठानी.

पुलिस को आरोपी ने दी चुनौती

कई महीने बीतने के बाद जब महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और इसी को लेकर गाली गलौच भी करने लगा. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने ये तक कहा कि वो जहां चाहे शिकायत कर सकती है, पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती. आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने कहा कि इस धोखे की वजह से आज उसके बच्चे और माता-पिता भी उससे दूर हो गए हैं और उसकी जिंदगी पूरी तरह तबाह हो चुकी है। महिला ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि भविष्य में उसे या उसके बच्चों को कुछ होता है, तो इसके लिए आरोपी और उसका परिवार जिम्मेदार होगा।

ये भी पढ़ें- बेटी पैदा होने पर महिला को पीटा गया, घर से निकाला

जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और पीड़िता के बयानों को आधार बनाकर आगे की जांच की जा रही है. इस मामले में अधिकारी एलएएसआई (LASI) सुदेश करेंगे. पुलिस के मुताबिक पीड़िता के सभी बयानों को दर्ज कर लिया है और अब सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

जिंदगी तबाह होने का दर्द और पुलिस सुरक्षा की गुहार

अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़िता रो पड़ी. उसने बताया कि इस दो साल के धोखे और छल के कारण आज समाज, उसके माता-पिता और अपने ही बच्चे भी उससे दूर हो गए हैं. उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है. पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है. उसने साफ कहा है कि यदि भविष्य में उसे या उसके बच्चों को कोई भी नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर आरोपी और उसका परिवार जिम्मेदार होगा.


admin

About the Author: admin

latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट