सतलोक आश्रम में बच्चे से छेड़छाड़, सेवादार गिरफ्तार

Sonipat सतलोक Ashram Child Molestation Case: 11 साल के बच्चे के साथ छेड़छाड़ मामले में सेवादार गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
हरियाणा के सोनीपत स्थित सतलोक आश्रम धनाना में 11 साल के बच्चे के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप आश्रम में सेवादार के तौर पर काम करने वाले एक युवक पर लगा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में BNS की धारा 74 और POCSO एक्ट की धारा 10 के तहत FIR दर्ज की गई है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चा अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से सतलोक आश्रम धनाना में सेवा करने के लिए आया था. इसी दौरान बच्चे के साथ कथित तौर पर गलत हरकत की गई. शुरुआत में परिवार को घटना की जानकारी नहीं थी. बाद में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामला सामने आया.
घटना से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
काउंसलिंग के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई. इसके बाद बच्चे के पिता ने बरौदा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सेवादार सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन सोनीपत के कांसडी गांव का रहने वाला है और सतलोक आश्रम धनाना में सेवादार के तौर पर काम करता था. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
डीसीपी ने क्या?
सोनीपत के डीसीपी जितेंद्र गलहवात ने आजतक से खास बातचीत में मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नाबालिग की शिकायत और काउंसलिंग के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें- रेलवे भर्ती परीक्षा में AI कैमरों का कमाल, पकड़े गए 7 मुन्नाभाई
नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author: admin
latestnewsharyana News 24 Editorial Desk comprises a team of experienced journalists and editors dedicated to providing fast, verified, and unbiased news to our readers.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!